ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। विराट और अनुष्का ने महाकाल मंदिर में भगवान के दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली पूरी तरह से सादे कपड़ों में नजर आए।

कोहली ने गले में माला पहनी हुई थी और सफेद रंग के कपड़ों में थे। वहीं अनुष्का गुलाबी रंग के कपड़ों में थीं। दोनों ने जमीन में बैठकर भगवान की आरती की। इस दौरान पुजारी विराट कोहली को कुछ समझाते हुए भी नजर आए। अनुष्का ने मंदिर से बाहर निकलने के बाद कहा “हम यहां भगवान के दर्शन और प्रार्थन करने के लिए आए थे।”

टेस्ट में नहीं चल रहा विराट का बल्ला

विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 2011 से लेकर 2019 तक उन्होंने महज 84 मैचों में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 शतक निकले थे। नवंबर 2019 के बाद से ही उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आने लगी। उसके बाद से अब तक विराट ने टेस्ट में 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.7 की औसत से 1028 रन ही बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।

विराट मार्च 2022 से टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वह बतौर कप्तान उनका आखिरी टेस्ट था। कप्तानी जाने के बाद से विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला है।विराट कोहली इससे पहले नीम करोली बाबा के यहां भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद कोहली अहमदाबाद टेस्ट में भी कमाल करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button