ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर। अपराधिक वारदात करने से पहले पकड़े गए कुख्यात बदमाश, पिस्टलें, कारतूस, चाइना चाकू जब्त।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित चौथापुल नेपियर टाउन में ओमती पुलिस की टीम ने उस वक्त तीन कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है. जब वे किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, तीन कारतूस व दो चाइना चाकू बरामद किए है. पुलिस के अनुसार चौथापुल नेपियर टाउन क्षेत्र में तीन बदमाश सचिन उपाध्याय, अरुण टोप्पो व अभिषेक दुबे हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे है. इस बात की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई और तीनों को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया. तीनों की तलाशी ली गई तो दो पिस्टल, तीन कारतूस व दो चाइना चाकू मिले. पकड़े गए बदमाश अभिषेक दुबे थाना ओमती के अपराध क्रमांक 62/23 धारा 324, 34 भादवि एवं थाना बेलबाग के अपराध क्रमंाक 86/23 धारा 436 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा थाना विजय नगर 419/22 धारा 386, 506 भादवि में फरार था. तीनों प्रकरणों में आरोपी अभिषेक दुबे को विधिवत गिरफ्तार किया गया. तीनों शातिर बदमाशों को पकडऩे में एसआई बुंदेलधर द्विवेदी, एएसआई हृदयनारायण, प्रधान आरक्षक रूस्तम सिंह, आरक्षक अजीत, प्रमोद, ओमनाथ, विक्रम रघुवंशी तथा क्राईम ब्रांच के एएसआई वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक बालगोविन्द शर्मा, सादिक अली, नीरज तिवारी, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, प्रभात परिहार की सराहनीय भूमिका रही. -पकड़े गए बदमाश- -सचिन उपाध्याय उम्र 18 वर्ष निवासी न्यू पानी की टंकी के सामने ग्रीन सिटी मदर टैरेसा नगर माढ़ोताल, -अभिषेक दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी शंकर नगर माढोताल -अरूण टोप्पो उम्र 22 वर्ष निवासी कांसाबेल भट्टी टोली थाना कंासाबेल जिला जसपुर छत्तीसगढ़ वर्तमान निवासी शिव मंदिर के पास चण्डालभाटा गोहलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button