ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किये महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल।

उज्जैन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का बल्ला अब तक खामोश है. ऐसे में अपने रुठे बल्ले को मनाने और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे हैं. विराट कोहली इंदौर टेस्ट के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे. कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा भस्मारती में शरीक हुए. इसके बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया. इसका वीडियो सामने आया है. इसमें पूर्व भारतीय कप्तान मंदिर के गर्भगृह बाहर बैठे और भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. भगवान महाकाल के दशर्न के बाद अनुष्का शर्मा ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा. इससे पहले, नए साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे. वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button