ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पथरिया के सीतानगर में नकल कराने के लिए 5000 की रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार

दमोह :दमोह जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सीतानगर में एक जन शिक्षक को बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त डीएसपी ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि पथरिया तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ के तहत रामू पुत्र नन्हे भाई रैकवार द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि जन शिक्षा केंद्र नरसिंहगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार पुत्र पन्नालाल अहिरवार निवासी देवलाई थाना पथरिया द्वारा उसकी बेटी को बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने के एवज में सात हजार रुपये की राशि की मांग की थी। जिसमें पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये जन शिक्षक पूर्व में ले चुका था। शेष पांच हजार रुपये की राशि शुक्रवार को देने की बात हुई थी। जिसके तहत आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा सीता नगर के समीप जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव,राजेश खेडे, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, आशुतोष व्यास अजय क्षेत्रीय सुरेंद्र सिंह संजीव अग्निहोत्री संतोष गोस्वामी आदि प्रमुख रहे।

 

Related Articles

Back to top button