ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, इंदिरा की तरह तानाशाही कर रहे पीएम मोदी 

नई दिल्ली । इनदिनों दिल्ली की सियासत में आप सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद  बड़ा राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से कर दी गई है। केजरीवाल ने जोर देकर कहा है कि पीएम मोदी वर्तमान में इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि मेरी हजारों लोगों से बात हुई, जनता में भारी रोष है। जनता कह रही है कि बीजेपी वाले क्या कर रहे हैं। जिसे चाहे जेल में डाल देते हैं। आप को ये रोकना चाहते हैं, जब से हम पंजाब जीते हैं, इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा, आम आदमी पार्टी आंधी है। ये अब रुकने नहीं वाली है, आप का वक्त आ गया। हम डोर टू डोर कैंपेन चलाएंगे। एक जमाने में इंदिरा ने अति की थी, अब प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं। ऊपर वाला अपनी झाड़ू चलाएगा।
केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी इसकारण हुई है, क्योंकि उनकी तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया गया। वे कहते हैं कि इन दोनों मंत्रियों पर देश को गर्व है। इन दोनों मंत्रियों ने देश के अंदर नाम रोशन किया है। सत्येंद्र जैन ने दुनिया को हेल्थ का नया मॉडल दिया। वहीं सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कायाकल्प कर दिया। पूरी दुनिया को शिक्षा का मॉडल दिया, जिन्होंने नाम रोशन किया, प्रधानमंत्री जी ने दोनों को जेल में डाल दिया। शराब नीति बहाना है, पीएम चाहते हैं कि अच्छे काम को रोका जाए, जो काम हम कर रहे हैं, वे नहीं कर सकते।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और हेल्थ की दिशा में सबसे अच्छा काम किया, इसी वजह इन दो मंत्रालयों के मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बोला कि ये इत्तेफाक नहीं हो सकता, सीधे-सीधे काम रोकने की कोशिश की जा रही है। अब ये कोई पहली बार नहीं है कि जब केजरीवाल के निशाने पर पीएम मोदी या बीजेपी आई हो। दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में जुबानी जंग चलती रहती है।

Related Articles

Back to top button