ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ट्रोलर्स के निशाने पर आई बिग बॉस फेम निमृत कौर ने पहन ली ऐसी ड्रेस

बिग बॉस 16 फेम निमृत कौर अहलूवालिया शो के बाद कई सारी पार्टियों में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान की हाउस वार्मिंग पार्टी में भी पहुंची थीं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

निमृत का स्टाइलिश लुक

निमृत कौर अहलूवालिया को पैपराजी ने कुछ दिनों पहले मुंबई में स्पॉट किया। जहां एक्ट्रेस ने अपनी कार से निकलकर कैमरे के लिए पोज भी दिया। इस दौरान छोटी सरदारनी ब्लू, व्हाइट और यलो कलर की प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। इस शॉर्ट में ड्रेस में निमृत बेहद प्यारी लग रही थीं, लेकिन उनका लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल कर दिया।

लोगों के पसंद नहीं आया निमृत का ड्रेसिंग सेंस

निमृत के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘इसे बिल्कुल भी सेंस नहीं है क्या पहनना चाहिए…सूट में बहुत अच्छा लगती है निमृत, लेकिन वो हमेशा ऐसे कपड़े पहनती है कि जैसे कोई बच्ची हो अभी।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘अजीब सेंस है इसका, खुद की तरह।’ एक यूजर ने तो एक्ट्रेस की बॉडी पर भी कमेंट कर दिया और कहा, ‘इसकी बॉडी और पैर आपस में नहीं मिलते।’

ट्रोलिंग के बीच हुई तारीफ

ट्रोलिंग के अलावा निमृत के ड्रेसिंग सेंस ने कुछ लोगों को इंप्रेस भी किया और उन्हंने एक्ट्रेस की तारीफ भी की। छोटी सरदारनी की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘ब्यूटी विद ब्रेन।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ये तो बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही है।’ वहीं, एक और यूजर ने कहा, ‘क्या बात है! निमृत गॉर्जियस बेबी ड्रेसिंग सेंस है, सुपर्ब बेबी…अपना ध्यान रखना।’

निमृत का वर्कफ्रंट

बिग बॉस 16 में नमृत ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया और एक्ट्रेस टॉप 6 तक पहुंच गईं। हालांकि, वो बिग बॉस की फाइनालिस्ट नहीं बन पाईं। शो की विनर भले ही निमृत न बन पाई हो, लेकिन उन्होंने शो के दौरान ही एक बड़ा प्रोजेक्ट हथिया लिया। एकता कपूर ने शो के दौरान निमृत को एलएसडी 2 के लिए साइन किया।

 

Related Articles

Back to top button