ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

16 साल के लड़के का अपहरण कर अश्लीलता की हद कर दी पार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग की पिटाई करने और दरिंदगी की हद पार करने का मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने 16 साल के लड़के को अगवाकर उससे अश्लील हरकत की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. आरोप है गैर हिंदू समाज के लड़कों ने हिंदू समाज के नाबालिग लड़के को अगवा कर बुरी तरीके से पीटा और इसका वीडियो भी बनाया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है.

राजधानी दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका एक बार फिर से सुर्खियों में आता हुआ दिखाई दे रहा है यह वही इलाका है जहां कुछ महीनों पहले हिंदू मुस्लिम विवाद हुआ था पथराव हुआ था. ताजा मामला जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक का है. यहां इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.

यहां 16 साल के एक लड़के को कुछ गैर हिंदू समाज के लड़कों ने अगवा किया और उसे जमकर पीटा. पीड़ित लड़के के मुताबिक 2 दिन पहले कुछ लड़कों के साथ उसका झगड़ा हुआ था, आरोपी उससे पैसे छीन रहे थे. इस बात को लेकर विवाद हो गया. 2 दिन बाद ही करीब 8 से 10 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और उसे डी ब्लॉक स्थित घर पर ले गए.

आरोपियों ने उसकी लात-घूंसे और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी. इतना ही नहीं उन लड़कों ने अश्लीलता की भी सारी हदों को पार किया और उसका वीडियो बना लिया. इस दौरान पीड़ित लड़का  हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पिघला और अधमरा कर कहीं चले गए. इधर पीड़ित लड़का वहां से जान बचाकर भाग निकला और तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी. इसके बाद पुलिस से शिकायत की.

 

Related Articles

Back to top button