ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में 19 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला, मौत

बाहरी दिल्ली के एनआईए पुलिस स्टेशन में 28 फरवरी यानी मंगलवार को एक 19 वर्षीय लड़के चाकू के हमले से घायल होने के बारे में सूचना मिली। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। बवाना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान करण (19) पुत्र चंदर पाल निवासी एल 562 जेजे कॉलोनी बवाना के रूप में हुई। वह शमा कॉस्मेटिक्स फैक्ट्री (ई-236 सेक्टर 4 डीएसआईआईडीसी बवाना) में काम करता था। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि 28 फरवरी को लगभग 8.15 बजे एक लड़का कॉस्मेटिक्स फैक्ट्री में आया और फोरमैन से करण (मृतक) को बुलाने के लिए कहा।

उसने बताया कि वह करण से मिलना चाहता था। इसके बाद फोरमैन कारखाने के अंदर गया और करण को बुलाया। करण को उस लड़के से मिलने के लिए कारखाने से बाहर निकलते हुए देखा गया और कुछ ही मिनटों के बाद करण (मृतक) को छुरा घोंपा गया। मृतक करण के गर्दन, छाती और पैर पर चाकू से कई वार किए गए हैं।

पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302/201/34 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और तीन संदिग्धों की पहचान की गई है।

 

Related Articles

Back to top button