ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिसोदिया ने शराब घोटाले का केस लड़ने अभिषेक मनु सिंघवी को दिए 18.97 करोड़ रुपए: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने स्पेशल कॉउंसल्स को किए गए भुगतान का डिटेल भी किया शेयर

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शराब घोटाले से बचने के लिए जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप मनीष सिसोदिया पर लगाते हुए खुलासा किया है कि शराब घोटाले से बचने के लिए मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी को 18.97 करोड़ रुपए केस लड़ने के लिए दिए हैं। मनोज तिवारी ने स्पेशल कॉउंसल्स को किए गए भुगतान का डिटेल शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि शराब घोटाले से बचने के लिए मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस नेता व वकील अभिषेक मनु सिंघवी को 18.97 करोड़ रुपये केस लड़ने को दिए।

मनोज तिवारी ने अदालत में शराब नीति के मुकदमें में कुल मिलाकर 21.50 करोड़ रुपए के लगभग की भारी-भरकम राशि खर्च करने का दावा करते हुए आगे लिखा कि करीब 21.50 करोड़ रुपए तो सिर्फ शराब नीति के केसों के लिए वकीलों को गया है, तो सोचो घोटाला कितना बड़ा होगा। यह पैसा उनकी कमाई का नहीं, बल्कि जनता के टैक्स का था। मनोज तिवारी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए दस्तावेजों के मुताबिक वकीलों की लिस्ट में सबसे ज्यादा भुगतान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को किया गया है। सिंघवी को पिछले एक वर्ष और आठ महीने के दौरान 18.97 करोड़ रुपए केस लड़ने के लिए दिए गए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता भी शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को उचित ठहरा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा सिसोदिया का मुकदमा लड़ने ने कांग्रेस के धर्म संकट को भी उजागर कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का समर्थन किया तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप दोहरा दिया। ऐसे में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के इस नए दावे से राजनीतिक विवाद और ज्यादा गहराना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button