ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नवजात का मतलब फुल-टर्म बेबी और प्री-टर्म बेबी दोनों

मुंबई । बंबई उच्च न्यायालय ने एक बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि वह मुंबई की एक महिला को समय पूर्व जन्मे अपने जुड़वा बच्चों के इलाज पर खर्च किए गए 11 लाख रुपये का भुगतान करे। कोर्ट ने यह निर्णय देते हुए कहा है कि नवजात का मतलब पूर्ण अवधि के बाद जन्मे शिशु (फुल-टर्म बेबी) और समय पूर्व जन्मे शिशु (प्री-टर्म बेबी) दोनों से है। अदालत ने  न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि वह महिला के बीमा दावे का भुगतान करने से बचने के वास्ते अपनी बीमा पॉलिसी के प्रावधानों की गलत व्याख्या करने का प्रयास करने के लिए उसे पांच लाख रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करे।

खंडपीठ ने कहा कि बीमा कंपनी का रुख ‘अनुचित, अन्यायपूर्ण और बीमा पॉलिसी की मौलिक सद्भावना व नैतिकता के विपरीत था। उसने कहा, “ये दलीलें सरासर बेबुनियाद और भ्रामक हैं। इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।” पेशे से वकील महिला ने वर्ष 2021 में उस समय बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था, जब बीमा कंपनी ने उसके दावों को अस्वीकार कर दिया था। तब बीमा कंपनी ने कहा था कि पॉलिसी के दायरे में केवल वही नवजात शिशु आते हैं, जो पूर्ण अवधि में पैदा हुए हैं, न कि समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे।

 

Related Articles

Back to top button