ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 152 स्थित सोसायटी के समीप कार में युवक का शव मिला है। आशंका जताई गई है कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से गाड़ी में छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि मामला एक्सीडेंट का है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस को सूचना मिली थी कि घायल अवस्था में युवक कार में मिला है। पुलिस उसको अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोंडली बांगर के रहने वाले गौतम ने बताया कि उनका भाई सचिन मंगलवार रात दोस्तों के साथ गया था।

घायल अवस्था में मिला था युवक

उसने रात 12 बजे के करीब पत्नी को फोन कर कहा कि वह दोस्तों के साथ है और थोड़ी देर में घर आ रहा है।रात दो बजे के करीब पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि घायल अवस्था में सचिन मिला है, अस्पताल आ जाइए। स्वजन जब अस्पताल पहुंचे तब तक सचिन की मौत हो चुकी है। स्वजन ने आशंका व्यक्त की है कि सुनियोजित तरीके से सचिन की हत्या की गई है।

क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी कार

मौके पर सचिन की कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है। स्वजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

Related Articles

Back to top button