ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने पर दिवंगत शिक्षक की पत्नी ने कराया मुंडन

रायपुर में 20 अक्टूबर 2022 से जारी अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ का धरना-प्रदर्शन अपने चरम पर है। आज सोमवार को दिवंगत शिक्षकों की विधवा महिलाएं बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अपनी मांग को मनवाने के लिए प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया। प्रदर्शन के दौरान अपना मुंडन कराकर विरोध जताया

इतना ही नहीं दिवगंत शिक्षकों की विधवा महिलाए सीएम हॉउस का घेराव कर चुकी हैं। आत्मदाह की कोशिश भी कर चुकी हैं। बावजूद इसके सत्ता में बैठे हुक्मरानों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है। मामले में राज्य सरकार उदासीन हैं। उनकी मांगे अभी तक धरी की धरी हैं। राजधानी में प्रदर्शन करते हुए 133 दिन बीत चुके हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांगों को सरकार से पूरा कराने के लिए हर तरीका अख्तियार कर रही हैं, जिससे उनकी मांगें पूरी हो सके। संगठन से जुड़ी ये महिलाएं 20 अक्टूबर 2022 से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि वो 20 अक्टूबर 2022 से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं पर सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे प्रदर्शन करती रहेंगी। आज बीजेपी नेता ने मौके पर पहुंचकर अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मा कल्याण संघ छत्तीसगढ़ का समर्थन किया।

 

Related Articles

Back to top button