ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

एग्रीगेटर संग परिवहन विभाग की जल्द हो सकती है बैठक

बाइक टैक्सी पर लगी पाबंदी के बाद एग्रीगेटर के साथ परिवहन विभाग की बैठक जल्द हो सकती है। निजी दोपहिया वाहनों के वाणिज्यिक इस्तेमाल पर परिवहन विभाग की सख्ती से हजारों बाइक टैक्सी के पहिये थम गए हैं।

इसे देखते हुए एग्रीगेटर ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए परिवहन विभाग के साथ बैठक का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि नई एग्रीगेटर नीति के लागू होने से पहले अगर बैठक होती है तो कई पहलुओं पर दोनों पक्षों में संशय खत्म हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसते शिकंजे को देखते हुए चालक भी गंतव्य तक यात्रियों के साथ जाने से इन्कार कर रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। दिल्ली सरकार ने कैब एग्रीगेटर नीति तैयार करने के बाद इसमें कुछ बदलाव के बाद इसे विधि विभाग के पास भेज दिया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा मानकों, लाइसेंस सहित दूसरे पहलुओं पर मानक तय किए गए हैं।

परिवहन विभाग की तरफ से एग्रीगेटर को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब देने को कहा था। उन्होंने परिवहन विभाग के साथ बैठक करने का आग्रह किया है, ताकि नीति के लागू होने पर उन्हें भी राहत मिल सके। परिवहन विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। एग्रीगेटर और रोजाना बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करने वालों को नई नीति के लागू होने का इंतजार है। चालकों का कहना है कि सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है लेकिन पाबंदी से उनका काम बंद हो गया है।

ई-दोपहिया वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा

नीति के तहत ई-दोपहिया वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस नीति के तहत ई-वाहनों को ही शामिल करने की इजाजत दी जा सकती है, ताकि प्रदूषण पर भी शिकंजा कसा जा सके। 2030 तक कई चरणों में सभी वाहनों को ई-वाहनों में बदला जाएगा। निजी दोपहिया वाहनों पर किराये पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के दौरान कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी मिलती रही हैं। अब तक दिल्ली सरकार ने दोपहिया वाहनों के वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए एग्रीगेटर को इजाजत नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button