ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबियत, नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती

नोएडा : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने सीसीयू में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है।

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल हैं। उनका जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में एक अप्रैल 1952 को हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी एवं कक्षा नौ से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 3 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। उन्होंने 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया।

Related Articles

Back to top button