ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे भाजपा के कैप्टन, क्या जल्द बनेंगे मुख्यमंत्री ?

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में लगातार बढ़ रहा राजनीतिक कद 3 साल में पा चुके 5 प्रमोशन, भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय राजनीति में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले, भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनैतिक कद 3 साल से लगातार बढ़ रहा है l उन्हें 3 साल में 5 प्रमोशन मिल चुके हैं l ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में आए हुए अभी तीन साल भी नहीं हुए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें सरकार से लेकर संगठन तक में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है l सरकार में शामिल होने के तीन महीने बाद ही (4 अक्टूबर 2021) उन्हें भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दे कर मध्य प्रदेश की चुनाव समिति में शामिल किया है l वहीं राज्यसभा सांसद, मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद मिला l जहां एक और उनके विरोधी लगातार तंज कसते हुए और उन्हें घेरते दिखाई देते हैं l वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी अंदर खाने कुछ लोग सिंधिया की बढ़ती हुई ताकत से परेशान हैं l सिंधिया भाजपा के कद्दावर नेताओं में टॉप की सूची में शामिल हैं l पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इर्द-गिर्द भाजपा के केवल एक-दो नाम ही सुनाई पड़ते थे l अब शिवराज सिंह चौहान के बाद कई जगह पर सिर्फ सिंधिया-सिंधिया की ही आवाजें सुनाई देती हैं l मध्य प्रदेश में नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सिर्फ मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे l *जैन मुनि ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सीएम बनने की भविष्यवाणी.....* हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैन मुनी विहर्ष सागर महाराज के कार्यक्रम में पहुंचे l इस दौरान जैन मुनि ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के जल्दी ही मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की, जिसके बाद लगातार दो तीन दिनों से प्रदेश के सियासी गलियारों में तरह तरह की काना फूसी सुनाई देने लगी है l विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे l यदि राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो सिंधिया भाजपा में दूसरे दल से आने वाले ऐसे पहले नेता बने हैं, जिनका कद लगातार बढ़ ही रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button