ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर अब एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल

WhatsApp भारत में हजारों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को कॉल, मैसेज यहां तक कि पैसे भी भेज सकते हैं। अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय-समय पर कई अपडेट पेश करती रहती है। इसकी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने कुछ नए फीचर्स पेश किए है।

एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा फीचर

वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। कंपनी ने अपने ऐप में तीन नई सुविधाओं और सुधारों की घोषणा की है। इन बदलावों में डॉक्यूमेंट कैप्शन, लंबे ग्रुप सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन और एक साथ 100 मीडिया फाइलों को शेयर करना शामिल किया गया है।

iOS के लिए पेश किया बीटा वर्जन

हाल ही में यह बताया गया कि वॉट्सऐप ने कुछ iOS यजर्स के लिए एक बीटा वर्जन जारी किया है, जो कुछ टेस्टर्स को एक बार में 100 मीडिया फाइलों तक साझा करने देता है।

वैसे तो iOS यूजर्स के लिए ये फीचर कब रोल आउट होंगे, इसपर कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि इससे पहले यूजर्स किसी भी चैट में एक समय में 30 मीडिया फाइलों को शेयर कर सकते थे।

एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल

डॉक्यूमेंट शेयर करते समय यूजर अब अन्य मीडिया फाइलों की तरह इनकी जानकारी देने के लिए एक कैप्शन लिख सकते हैं। इसके साथ ही Android यूजर अब अपने ग्रुप के लिए एक लंबा सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन भी चुन सकते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है कि यूजर अब चैट में 100 इमेज और वीडियो तक साझा कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि अब यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ पूरे एल्बम को शेयर कर सकते हैं, जो इनके लिए ऐप को अधिक सुलभ बनाएगा।

Note : ये सुविधाएं अब उन सभी यूजर्स को मिल रही हैं, जो Google Play Store से अपने Android डिवाइस पर WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button