ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

घर में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखो का सामान जलकर खाक

अजमेर के चंद्रवरदाई दीप दर्शन कॉलोनी में बुधवार सुबह मकान में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग तुरंत घर से बाहर निकल गए। पड़ोसियों की मदद से मकान से गैस की टंकियों को बाहर निकाला गया। करीब 1 घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, बुधवार सुबह चंद्रवरदाई स्थित दीप दर्शन कॉलोनी में राजकुमार मेहरा के घर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग तुरंत घर से बाहर निकल गए। आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रवासी इकट्ठा हुए और पहले घर में मौजूद गैस की 2 टंकियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में अग्निशमन विभाग और रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई।

काफी देर तक क्षेत्रवासियों के द्वारा ही टैंकर और पानी की बाल्टी ओर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब 1 घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। रामगंज थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अग्निशमन वाहन जल्द पहुंचता तो नहीं होता नुकसान
पीड़ित ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। रामगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ी करीब 1 घंटे बाद पहुचीं थी। जिसके कारण घर में सारा सामान जल गया। पीड़ित ने कहा कि अगर अग्निशमन विभाग की गाड़ी जल्द मौके पर पहुंचती तो उसे इतना नुकसान नहीं होता।

Related Articles

Back to top button