ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

प्रशांत मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें, पता चल जाएगा: श्रवण कुमार

पटना । बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कभी मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ा है, वह मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें तो उन्हें जनता के बारे में पता चल जाएगा। छह जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन के सिलसिले में यहां आए जनता दल (यूनाइटेड) के उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि टेलीविज़न और अखबारों में बयान देने से कुछ नहीं होता, प्रशांत किशोर धरातल पर उतरें तो उन्हें सब पता चल जाएगा। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने आए मंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर को जो अनुबंधित करता है, वह उसके लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशांत ने कांग्रेस का क्या हश्र किया, सभी जानते हैं। जब तक पार्टी की बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में है तब तक उसकी विरासत से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता, बल्कि अब पार्टी और मज़बूत हो रही है। उन्होंने पार्टी छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा के बारे में कहा कि अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से 28 फरवरी को विरासत बचाओ अमन यात्रा शुरू करने जा रहे उपेंद्र किसी भी पार्टी में कभी छह माह तो कभी एक साल तक नहीं टिक सके, ऐसे में वह क्या पार्टी और विरासत बचाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button