ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के सांवेर में मुख्यमंत्री ने गाया भजन- राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई

 इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सांवेर में भजन गायक की भूमिका में नजर आए। यहां आयोजित रामकथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से परिपूर्ण भजन ‘राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई’ सुनाया, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। सांवेर में अयोध्या से आए प्रेमभूषण महाराज की रामकथा हो रही है। जल संसाधन मंत्री और स्थानीय विधायक तुलसीराम सिलावट के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर सांवेर पहुंचे। उन्होंने कहा- बचपन से ही अपनी दादी मां से जो भजन सुना था वो आज भी मुझे प्रेरणा से भर देता है। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का पूजन और महाराज का वंदन किया। फिर उन्होंने रामकथा सुनने आए श्रद्धालुओं के बीच जाकर पुष्प वर्षा कर उनका भी अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा- रोम रोम में राम हैं, सकल विश्व में वही समाए हुए हैं। हर आत्मा में परमात्मा का अंश है। हमारा भारत वर्ष विश्व के कल्याण की भावना में चलता है।

अच्छे कर्मों से भी ईश्वर मिलते हैं

मुख्यमंत्री ने ईश्वर प्राप्ति के भक्तिमार्ग और ज्ञान मार्ग के साथ-साथ कर्म मार्ग की भी व्याख्या की। उन्होंने कहा- हम सभी अपने निर्धारित दायित्वों का शुचिता से निर्वहन करें तो यह जगत सुंदर और कल्याण से परिपूर्ण हो जाएगा। अच्छे कर्मों से भी ईश्वर मिलते हैं। उनके मन में लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाने और क्रियान्वित करने का विचार भी ईश्वर की प्रेरणा से आया है। बहनें कई बार आर्थिक दिक्कत में रहती हैं, राखी में भाई, बहन को उपहार देता है। मेरे मन में भी विचार आया कि मुख्यमंत्री होते हुए मैं प्रदेश की बहनों का भाई हूं। इसलिए लाड़ली बहना योजना के रूप में अपने भाई होने का कर्तव्य निभा रहा हूं।

आरती में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री व्यासपीठ की आरती में भी शामिल हुए। कथा के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button