ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सौरव गांगुली की बायोपिक में आएंगे नजर रणबीर कपूर, जड़ेंगे चौके-छक्के

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से बायोपिक का चलन काफी बढ़ता नजर आ रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि समय-समय पर पर्दे पर कोई न कोई बायोपिक फिल्म रिलीज होती है।

दर्शकों को बायोपिक सिनेमा में काफी दिलचस्पी होती जा रही है। ऐसे में अगर बात खिलाड़ियों की बायोपिक की हो तो इसपर भी अब तक कई बन चुकी है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर कपिल देव तक का नाम शामिल है। ऐसे में अब एक नाम और जुड़ता नजर आ रहा है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक

ये नाम इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का है। खबरों के मुताबिक उन्होंने फाइनल स्क्रिप्ट के लिए हां कर दी है और जल्द ही कोलकाता में शूटिंग शुरू होगी। ऐसे में अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि ऑनस्क्रीन सौरव कौन होगा? तो चलिए इस बात से बी पर्दा हटा ही देते हैं। सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि फिल्म में एमएस धोनी का किरदार भी नजर आएगा।

रणबीर कपूर निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार !

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की बायोपिक के लिए पुष्टि की गई है और वो सौरव गांगुली की ऑनस्क्रीन भूमिका निभाएंगे। पहले कथित तौर पर कुछ डेट्स इश्यूज थे, लेकिन अब माना जा रहा है कि रणबीर ने हामी भर दी है। आपको बता दें इससे पहले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम सामने आए थे। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कोलकाता से होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की लागत 200-250 करोड़ रुपये होगी।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। 8 मार्च को उनकी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज होगी। तो वहीं अगस्त में ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ काम करते नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button