ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सड़कों की तरह अब तालाबों का भी कायाकल्प करवाएगी सरकार

भोपाल । अभी पिछले दिनों ही शासन ने भोपाल सहित प्रदेश की सभी 413 नगरीय निकायों को सड़कों के कायाकल्प के लिए राशि का आबंटन किया, जिसमें भोपाल निगम को 25 करोड़ रुपए मिले। अब सड़कों की तरह ही तालाबों का भी कायाकल्प करवाया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 500 करोड़ की राशि के खर्च का अनुमान लगाया गया है और भोपाल सहित सभी नगरीय निकायों से प्रमुख तालाबों की सूची मांगी गई है।

हर साल बारिश के पहले जहां बड़े पैमाने पर पौधारोपण होता है, वहीं तालाबों की गाद निकालने का काम भी निगम और पंचायतों के जरिए करवाया जाता है। अब 413 नगरीय निकायों के अधीन आने वाले बड़े तालाबों के कायाकल्प की योजना भी शासन ने तैयार करवाई है। कायाकल्प, जलोपचार के साथ-साथ जल शुद्धिकरण के लिए अलग-अलग तरह की घास तालाब के चारों तरफ कैचमेंट एरिया में लगवाई जाएगी।
साथ ही गहरीकरण, अतिक्रमण हटाने, जलकुम्भी के खात्मे सहित कूड़ा-करकट, कचरा न फेंका जाए, लिहाजा कई क्षेत्रों में लोहे की जालियां भी लगवाएंगे। 500 करोड़ रुपए की राशि शासन सड़कों की तरह ही इन तालाबों के लिए भी आवंटित करेगा। ऐसे लगभग 418 तालाबों के कायाकल्प के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
ये वे तालाब हैं जिनसे शहरी और ग्रामीण आबादी को पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई का भी पानी मिलता है। दरअसल शासन ने 10 लाख से अधिक की आबादी वाले निकायों को तीन तालाब, 1 लाख से 10 लाख की आबादी में 2 और इससे कम आबादी वाले निकायों में एक तालाब का चयन होगा।

Related Articles

Back to top button