ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फीमेल डॉग पर धारदार हथियार से घायल कर नाले मे फैंका, मामला दर्ज

भोपाल। प्रभात चौराहे के पास एक फीमेल डॉग को धारदार हथियार से घायल कर नाले मे फेंकने वाले अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला कायम कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षवर्धन नगर मे रहने वाले प्रमांशु शुक्ला ने बताया कि वह पशु प्रेमी हैं। दोपहर के समय उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि अप्सरा टाकीज के पास शराब दुकान के पास नाले में एक मादा श्वान के बुरी तरह से घायल हालत मे पड़ी है। वह अपने साथी भरत शर्मा और राजीव चौहान के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पड़ी मादा श्वान को बाहर निकालकर इलाज के लिये पशु चिकित्सालय ले गए। वहॉ डाक्टर ने बताया कि किसी ने श्वान पर धारदार हथियार से उसके जबड़े, पैरों पर वार किये है, घायल श्वान को 40 टांके लगाना पड़े। पशु प्रेमी प्रमांशु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की सुरागशी के प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button