ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जब मोदी पीएम बन सकते हैं तब….तेजस्वी सीएम क्यों नहीं बन सकते : शत्रुघ्न सिन्हा 

पटना । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कोलकाता से पटना पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर सिन्हा ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सक्षम माना जाता है, तब तेजस्वी मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विपक्ष को एकजुट करने की बात पर सिन्हा ने कहा कि नीतिश बाबू बहुत परिपक्व आदमी है। वह बहुत दिनों से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष की एकजुटता पूरा देश ही चाहता है। उन्होंने कहा कि इसमें नीतीश जी लीड ले रहे हैं, मैं समझता हूं कि धीरे-धीरे सब कोई उस लीड के कायल होकर विपक्ष के लोग विपक्षी एकजुटता होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकजुटता कहा तक होगी ये आने वाला वक्त बताएगा। सिन्हा ने कहा कौन होगा प्रधानमंत्री विपक्ष से वह तय करने का अभी फायदा नहीं है, बचपन से हम लोग सुनते आ रहे हैं आफ्टर नेहरू हू, आफ्टर जवाहरलाल नेहरू हू, आफ्टर लाल बहादुर शास्त्री हू, हू हू चलता रहता है, फैसला हो जाता है। राहुल गांधी या उनके लोग नेतृत्व में सक्षम हैं, काबिल हैं, ठीक उसी तरह ममता बनर्जी को लोग कहते हैं इकलौती महिला मुख्यमंत्री है। ऐसा लगता है आने वाले समय में 2024 में ममता दीदी भी एक बहुत बड़ी गेमचेंजर बनकर उभर कर सामने आएगी। अगर हमें लोगों का साथ मिले सहयोग मिले हमारे पास संख्या बल हो तब मैं तो शुरु से कहता आ रहा हूं कोई भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है।
सिन्हा ने कहा लोगों को पहले से ही लग रहा था, अरविंद केजरीवाल की जीत मेयर चुनाव में होगी। इतनी ज्यादा सीटें लेकर आए तमाम लोगों के गतिरोध पहुंचाने के बावजूद। केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी बहुत दमखम के साथ सामने आई। हम सब की यही अपेक्षा थी। अरविंद केजरीवाल के वादों में भी दम है और उनकी टीम में क्षमता भी है। वहीं शिवसेना प्रकरण पर प्रतिक्रिया देकर सिन्हा ने कहा शरद पवार देश के बड़े महान नेता हैं उन्होंने जो शिवसेना को लेकर कहा है उनकी बात का मैं खंडन नहीं कर सकता हूं। उन्होंने बड़ी अच्छी बात कही है।

Related Articles

Back to top button