ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला का सोना हड़पने वाले कारीगर की होगी गिरफ्तारी

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में महिला सराफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले कारीगर को पुलिस ने नोटिस जारी किया है, और जॉच के बाद उसकी गिरफ्तारी की जायेगी। गौरतलब है कि आरोपी ने महिला से जेवर बनाने के लिए 60 ग्राम सोना लिया, लेकिन न तो जेवर बनाए और न ही सोना वापस लौटाया। थाना पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय श्वेता पाठक ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह 10 नंबर मार्केट में आकर्षण ज्वैलर्स नाम से सराफा दुकान संचालित करती हैं। दुकान मे आने वाले आर्डर पर वह बीते करीब दस सालो से पुराने शहर के कारीगर सुब्रतो नंदी को सोना देकर अलग-अलग डिजाइन के जेवर बनवाती आ रही है। आरोप है कि अक्टूबर 2022 में उन्होंने सुब्रतो को जेवर बनाने के लिए करीब साढ़े तीन लाख का 60 ग्राम सोना दिया था। तय समय गुजर जाने पर जब श्वेता पाठक ने बने हुए जेवर मांगे तो पहले सुब्रतो नंदी आजकल, आजकल कर टालमटोल करने लगा। लेकिन काफी दिनो तक मांगने पर भी उसने सोना या जेवर वापस नहीं किए। परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची। जांच के बाद सुब्रतो नंदी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला कायम कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button