ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली  में 10 करोड़ की अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

म्यांमार से मणिपुर होकर भारत में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ आ रहे हैं। ये खुलासा उस समय हुआ जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अफीम की खेप दिल्ली लेकर आए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। मणिपुर निवासी आरोपी रणवीर सिंह उर्फ टिंकू और लोयांगाम्बा इटोछा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के सदस्य हैं। इनके कब्जे से 50 किलो अफीम बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्पेशल सेल उपायुक्त आलोक कुमार के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि मणिपुर, असम, यूपी, बिहार, पंजाब व दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य म्यांमार से मणिपुर होकर अफीम लाकर दिल्ली, एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करते हैं और मणिपुर निवासी दो मादक पदार्थ तस्कर कार से अफीम की खेप लेकर दिल्ली आ चुके हैं। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने एमबी रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपी रणवीर सिंह और लोयांगाम्बा को एमबी रोड से 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद अफीम को दिल्ली व पंजाब में बेचा जाना था। इन्होंने अफीम को छिपाने के लिए ब्रेज्जा कार में विशेष जगह बना रखी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले पांच वर्ष से अफीम की तस्करी कर रहे हैं। ये मादक पदार्थ म्यांमार से लाकर ज्यादातर पंजाब, दिल्ली व यूपी में सप्लाई करते थे। मादक पदार्थ म्यांमार से मणिपुर, दिल्ली, यूपी, पंजाब, एमपी, राजस्थान व बिहार आदि राज्यों में आते थे।

 

Related Articles

Back to top button