ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर में अल्‍प प्रवास

जबलपुर ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सुबह डुमना एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का भोपाल से वायुयान द्वारा ट्रांजिट विजिट पर अल्प समय के लिये डुमना आगमन हुआ था। विमानतल पर राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री प्रभात साहू, श्री रिकुंज विज, श्री आशीष दुबे, श्री कमलेश अग्रवाल, डॉ अश्विनी त्रिवेदी, श्री अभिलाष पांडे आदि जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कमिश्नर बी चंद्रशेखर, डीआईजी आर आर एस परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद हेलिकाप्टर से बालाघाट प्रस्थान किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बालाघाट के पुलिस लाइन में आयोजित अलंकृत पदोन्नति कार्यक्रम में शामिल होंगे। नक्सल उन्मूलन अभियान में जान की बाजी लगाकर मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने वाले हाक फोर्स व पुलिस के 55 जवानों को पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित करेंगे। बता दें कि 30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इसी प्रकार 18 दिसंबर 2022 को पाथरी चौकी के अंतर्गत हर्राटोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों एक इनामी को मार गिराया था। इन दोनों मुठभेड़ में शामिल सभी 55 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी जा रही है। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लामता में 476 विकास कार्याें का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामता में आयोजित कार्यक्रम में 678 करोड़ 57 लाख 65 हजार रुपये की लागत के 476 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Back to top button