ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के नागदा से एनआइए ने चार लोंगों को हिरासत में लिया

उज्जैन। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) ने अपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में 70 स्थानों पर कार्रवाई की है। प्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा के दुर्गापुरा इलाके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक का नाम योगेश भाटी बताया गया है, इससे दिल्ली के गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। योगेश भाटी लारेंस से तिहाड़ जेल में मिला था। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस मुख्यालय में राकेट दागने वाले लारेंस बिश्नोई गैंग के 11 आरोपितों में दो फरारी के दौरान उज्जैन और नागदा में रुके थे। एनआइए की कार्रवाई के दौरान बिरलाग्राम थाना का बल भी तैनात रहा। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों को एनआइए ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है।

हथियारों की सप्लाई नेक्सेस पर कार्रवाई

यह भी बताया जा रहा है कि एनआइए मध्य प्रदेश में सिकलीकर गैंग पर भी कार्रवाई कर रही है। मध्य प्रदेश में हो रही अवैध हथियारों की सप्लाई के नेक्सेस को तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अवैध हथियारों की बिटकाइन के जरिए फंडिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button