ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने नेपानगर के जंगल में घुसे 700 जवान

बुरहानपुर ।   वन परिक्षेत्र नेपानगर के घाघरला गांव से लगे जंगल में मौजूद अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में एसएएफ, वन विभाग और जिला पुलिस बल के 700 से ज्यादा जवान जंगल में घुसे हैं। इस कार्रवाई का जो वीडियो सामने आया है वह बता रहा है कि अतिक्रमणकारियों ने किस तरह जंगल में हजारों पेड़ों की कटाई कर जंगल को मैदान बना दिया है। हालांकि अब तक पुलिस फोर्स को अतिक्रमणकारी नजर नहीं आए हैं। कलेक्टर भव्या मित्तल घाघरला गांव में रुकी हुई हैं। ज्ञात हो कि बीते करीब एक पखवाड़े से घाघरला सहित आसपास के कई गांव के लोग जंगल की अवैध कटाई और अतिक्रमणकारियों का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे को जाम करने की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

Related Articles

Back to top button