ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बजट सत्र के दूसरे दिन CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि….

लखनऊ : यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केसरी नाथ त्रिपाठी के राजनीति में योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधान सभा में अपना दल एस के मौजूदा विधायक दिवंगत राहुल प्रकाश कोल समेत कुल 14 दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विधानमंडल के सभी सदस्यों को सदन में सारगर्भित चर्चा कर समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग देना चाहिए। सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को सदन के पटल पर रखने और प्रदेश सरकार का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का अवसर मिलेगा।

इसके पहले, सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और और कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह सफल है।

 

Related Articles

Back to top button