ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिवसेना के नाम और सिंबल के लिए 2 हजार करोड़ का लेन-देन- संजय राउत

मुंबई । दो दिन पूर्व केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिंदे गट को शिवसेना का नाम और पार्टी का चिन्ह देने का फैसला किया था। इस फैसले से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को झटका लगा है. ठाकरे गुट दावा कर रहा है कि चुनाव आयोग यह फैसला देने में पक्षपात कर रहा है। ऐसे में अब ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​मुझे पक्का पता है पहचान और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए हैं। यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है. बहरहाल संजय राउत ने ट्वीट कर राजनीतिक सनसनी मचा दी है. राउत ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है. इस बीच संजय राउत ने किस आधार पर यह दावा किया है और इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा. लेकिन राउत द्वारा फेंके गए राजनीतिक बम ने चर्चाओं को तेज कर दिया है.

 

Related Articles

Back to top button