ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पीएम मोदी के वाराणसी से सांसद बनने के बाद भाजपा ने पूर्वांचल में अंगद की तरह जमाए अपने पांव  

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति में पूर्वांचल हमेशा बड़ी भूमिका निभाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। यह इलाका पूर्वांचल में आता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं और वह इलाका भी पूर्वांचल में आता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के दो प्रमुख सहयोगी दल अपना दल और निषाद पार्टी भी पूर्वांचल में ही अपना प्रमुख आधार रखती हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मिर्जापुर से ताल्लुक रखते हैं जोकि पूर्वांचल में आता है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यपालों के नामों पर गौर करेंगे तो भी पूर्वांचल की बहुतायत देखने को मिलेगी। हम आपको बता दें कि देश में अब पूर्वांचल से छह राज्यपाल हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और गोरखपुर छावनी के पूर्व विधायक शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य लक्ष्मण आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण आचार्य प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से आते हैं।
इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस भोजपुरी भाषी क्षेत्र के अन्य राज्यपालों में जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हैं। मनोज सिन्हा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। संसद में उन्होंने गाजीपुर का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा संसद में देवरिया लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके और लखनऊ से विधायक रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र इस समय राजस्थान के राज्यपाल हैं। इसके अलावा मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान भी पूर्वांचल क्षेत्र से आते हैं। फागू चौहान उत्तर प्रदेश विधानसभा में छह बार घोसी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वह आर्थिक रूप से पिछड़ी (ईबीसी) नोनिया जाति से आते हैं। इसके अलावा, लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा पूर्वांचल के भदोही के मूल निवासी हैं। राज्यपालों के अलावा यदि केंद्रीय मंत्रियों के नामों पर गौर करें तो उसमें भी पूर्वांचल का अच्छा खासा दबदबा देखने को मिलता है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, पंकज चौधरी और अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल पूर्वांचल के मूल निवासी हैं। योगी सरकार में भी पूर्वांचल से नाता रखने वाले कई विधायक मंत्री हैं।
देखा जाये तो पूर्वांचल हमेशा राजनीतिक पर्यवेक्षकों के लिए गहरी रुचि का क्षेत्र रहा है। इस क्षेत्र ने 2007 में मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी और 2012 में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को भारी संख्या में मत दिया था। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा का साथ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के बाद से इस पूरे क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत हो गई है।
भाजपा ने पूर्वांचल के कई सितारों मसलन मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ और रवि किशन जैसे लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाया और आज यह सभी सांसद हैं। इन लोगों के चलते पूर्वांचल के कई बड़े कलाकार भाजपा के साथ जुड़े हैं, जोकि चुनावों में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button