ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ED का छापा

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। सुबह 5 बजे से ईडी की टीम रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर और दफ्तर पहुंची है। दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच पड़ताल कर रही है। इसमें छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल के टिकरापारा निवास पर कार्रवाई चल रही है, तो वहीं निगम मंडल सदस्य कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के मोवा स्थित निवास औरअवंती विहार स्थित डडसेना के निवास पर छापामारी चल रही है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता आरपी सिंह, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के दोनों घरों पर ईडी ने छापा मारा है। विधायक के सेक्टर-5 और हाउसिंग बोर्ड के घर में ईडी ने दबिश दी है। गिरीश के घर भी ईडी की टीम पहुंची है। बता दें कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन होने जा रहा है। इसके पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर कांग्रेस नेताओं के घर ईडी का छापा पड़ना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बड़े स्तर पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के घर ईडी का छापा राजनीतिक दिशा की ओर इशारा कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button