ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता और कर्ज के बोझ से कराहा पाकिस्तान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की आर्थिक हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। जनता को रोटी, सब्जी, घी,तेल,दूध की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता के पास पैसे नहीं है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लगातार महंगे हो रहे हैं। अब तो जनता को महंगे में भी सामान भी नहीं मिल रहा है। जिसके कारण जनता की नाराजी सड़कों पर दिखने लगी है। पाकिस्तान में जिस तरीके के हालात बन चुके हैं। उसके बाद वहां के अमीरों को अपनी चिंता हो गई है। भूख से बेहाल जनता कहीं लूटा मारी में ना लग जाए। इसको देखते हुए अब पाकिस्तान के अमीर देश छोड़कर विदेशों में शरण ले रहे हैं। पाकिस्तान के अमीर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। ताकि जनता का गुस्सा उन्हें नहीं झेलना पड़े।

चीन की सरकार ने पाकिस्तान के सिर से अपना हाथ हटा लिया है। चीन ने अपना दूतावास बंद कर दिया है। चीनी नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर या पाकिस्तान छोड़कर चीन वापस आने का संकेत दे दिया है। इसके बाद वहां और भी दहशत फैल गई है।
पाकिस्तान के ऊपर दुनिया के कई देशों का अरबों रुपए का कर्ज है। पाकिस्तान के ऊपर कुल कर्ज 60 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए से अधिक हो चुका है। पाकिस्तान की जीडीपी का 89 फ़ीसदी से ज्यादा,कर्ज होने से पाकिस्तान को अब विदेशों से महंगी ब्याज दरों पर भी कर्ज नहीं मिल रहा है। 35 फ़ीसदी से ज्यादा कर्ज चीन का है। विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान पूरी तरह से दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है।

पाकिस्तान में इन दिनों एक नया नारा गूंजने लगा है। अब पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लग रहे हैं। अब जो नारे लग रहे हैं उसमें पाकिस्तान से जिंदा भागो का नारा जगह-जगह सुनने को मिलने लगा है। पाकिस्तान से बहुत बड़ी संख्या में लोग विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। पाकिस्तान के अमीर बड़े शहरों में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हो रहे हैं। क्योंकि आम जनता को दो वक्त का खाना भी आसानी से नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Back to top button