ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

धौलपुर। रफ्तार का कहर सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत मृतक मुरैना के निवासी।

धौलपुर। मुरैना के प्रसिद्ध व्यवसाई नारायण हरि गुप्ता संचालक लक्ष्मी दाल मिल के बड़े भाई स्वर्गीय श्री रामसेवक गुप्ता की धर्मपत्नी का वाहन दुर्घटना में आज सुबह 10:30 बजे निधन हो गया। पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है। आज सुबह आर एस इंडस्ट्रीज व आर टी इंडस्ट्रीज के संचालक पंकज गुप्ता की माताजी श्रीमती निर्मला देवी गुप्ता अपने निजी वाहन से धार्मिक यात्रा पर मुरैना से रवाना हुई । उनके साथ परिवार की तीन अन्य महिलाएं भी वाहन में थीं। यह वाहन राजस्थान धौलपुर के थाना सदर के सामने पहुंचा ,उसी समय आगरा की ओर से आ रहा डिलेव्हरी का बडा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ आ गया । ट्रक ने वाहन में जोरदार टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर से वाहन 100 फुट से अधिक दूरी तक ट्रक के साथ ही घिसटता चला गया। इस घटना में श्रीमती निर्मला देवी गुप्ता तथा वाहन चालक मुकेश माहौर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । जबकि वाहन में सवार तीन अन्य महिला घायल हो गई। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर धौलपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु दाखिल कराया ।जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना जैसे ही मुरैना में आई वैसे ही परिजन सहित शुभचिंतक मौके के लिए रवाना हो गए धौलपुर सदर थाना पुलिस द्वारा अपनी कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि श्रीमती निर्मला देवी गुप्ता नगर पालिका मुरैना में कांग्रेस की ओर से पार्षद रही हैं। श्रीमती गुप्ता तत्कालीन नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 से निर्वाचित होकर वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button