मुख्य समाचार
मुरैना। विधानसभा चुनाव मे ज्यादा समय नही अभी से कमर कस ले डॉ योगेशपाल गुप्ता भाजपा कार्यालय मे आजीवन सहयोग निधि संग्रहण हेतू बैठक आयोजित।
मुरैना- जिला भाजपा कार्यालय पर पूर्व साडा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता,पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन रघुराज कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के चेयरमैन गिर्राज डण्डौतिया,आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी शिवमंगल सिंह,जौरा विधायक सूबेदार सिंह,अम्बाह विधायक कमलेश जाटव,पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह,मुन्सिलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, केदार सिंह यादव, की उपस्थिति में आजीवन सहयोग निधि के संबंध में बैठक हुई। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संजय डण्डौतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिले की कामकाजी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा जिला प्रभारी जय सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता,एवं आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी शिवमंगल सिंह ने उपस्थित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चों के अध्यक्षों को संबोधित किया, भाजपा जिले के प्रभारी जय सिंह ने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हर साल पार्टी कोष में आजीवन सहयोग निधि जमा किया जाता है। सभी मंडलों में इसी माह आजीवन सहयोग निधि का संग्रह करना है। सभी जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष तैयारी प्रारंभ करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नही है,कमर कस कर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जनता के बीच जाना शुरू करें।श्री गुप्ता ने संगठनात्मक विषय पर विस्तार से अपनी बात रखते सभी से सहयोग निधि मे अपना योगदान देने की बात कही। आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी शिवमंगल सिंह ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है। सभी मंडलो में आज से आजीवन सहयोग निधि संग्रह के कार्य को प्रारंभ करना है! शोसल मीडिया के प्रभारी दिलीप दंडौतिया ने डिजिटल बूथ गठन व सरल पोर्टल के कार्यो के बारे मे जानकारी दी और जल्द से जल्द बचे कार्यो को पुरा करने को कहा। सभा का सफल संचालन भाजपा जिलामहामंत्री चारुकृष्ण ने एवं आभार अरविंद सिकरवार ने किया। इस अवसर पर प्रदेस कार्यसमिति सदस्यगण रामकुमार माहेश्वरी, रामनरेश शर्मा,मनोजपाल यादव,सरला रावत,राजेंद्र मरैया,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण हमीर सिंह पटेल,श्रीमती गीता हर्षाना, जिला कोर कमेटी सदस्य श्रीबल्लभ डंडोतिया सहित पार्टी के जिला पदधिकारीगण,मंडल अध्यक्षगण,मोर्चा अध्यक्षगण,एवं प्रकोष्ठों के संयोजकगण उपस्थित रहे...



