ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 10 फीट नीचे गिरी कार, एक की मौत, पांच लोग घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है। घायलों में चालक इंजीनियर के माता-पिता सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला बम्हीनडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चिरमिरी निवासी चुन्नी लाल साहू (65) रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी हैं। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटे संदीप साहू (33), छोटे भाई की पत्नी व 10 साल के बच्चे के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे बिलाईगढ़ के कैथा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार चुन्नी लाल का इंजीनियर बेटा संदीप साहू चला रहा था। अभी वे चांपा से आगे ग्राम पुछेली पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

हादसे में कार चला रहे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने चुन्नी लाल साहू, उनकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को बिलासपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहे है कि बच्चे को कम चोट आई है और वह ठीक है। पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। फिर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button