ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर। एटीएम कार्ड बदलकर फ्राड करने वाले अंतरराज्जीय गैंग को जबलपुर पुलिस ने दबोचा।

जबलपुर। एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते हुए खाता से लाखों रुपए की रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गोहलपुर, गोराबाजार पुलिस, साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित उसके 3 साथियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के करीब 65 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार फ्रॉड करने वाली इस गैंग ने देश भर में अलग-अलग स्थानों में पर करीब 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ कर रही है. यूपी-उत्तराखंड से पकड़कर लाई पुलिस बड़ी चालाकी से बदल देते थे एटीएम कार्ड पकड़े गए. ठगबाज प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. वह एटीएम मशीन में अपना कार्ड डालकर पूरी प्रोसेस होने के पहले ही कार्ड निकाल लेते हैं और जब कोई बुजुर्ग, महिला या बच्चा रुपए निकालने के लिए उसी मशीन में अपना एटीएम कार्ड डालते थे, तो उसकी प्रोसेस आगे नहीं बढ़ती थी. इसके बाद आरोपी रुपए निकालने में मदद करने के बहाने 3-4 बार एटीएम कार्ड मशीन में डालते थे और इस दौरान कार्डधारक द्वारा डाले गए पासवर्ड को भी जान लेते थे. इसी बीच ठगबाज बड़ी चालाकी से जिस बैंक का एटीएम कार्ड है, उसी बैंक का हूबहू एटीएम कार्ड बदल कर रफू चक्कर हो जाते थे. पुलिस गिरफ्त में आए शातिर ठगबाज सचिन सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी रुडकी हरिद्वार उत्तराखंड, शिवा ठाकुर 28 वर्ष निवासी पठारी जिला हरिद्वार उत्तराखंड, कल्याण सिंह कश्यप निवासी ग्राम कुनियाखेडा सहारनपुर उत्तरप्रदेश, अर्जुन चौहान 27 वर्ष सदरबजार जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button