ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

 भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह है, जहां से दागी भी संत बनकर निकलते हैं : ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा देश को जनता की सरकार स्थापित करने और अराजकता खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। पश्चिम बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हालिया टिप्पणी के स्पष्ट संदर्भ में ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उनके राज्य में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा भाजपा यहां आकर बड़े-बड़े दावे करती हैं। वे दूसरे राज्यों में क्यों नहीं जाते? क्योंकि इनका दांव बाहर कहीं नहीं चलता है और बंगाल में आकर बड़ी बातें करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा भाजपा ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वही ईमानदार नेताओं की एकमात्र पार्टी है और हमारी पार्टी चोरों की है।
भगवा पार्टी वाशिंग मशीन की तरह है जिसमें शामिल होकर दागी भी संत बन जाते हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा में सब धुले हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल किया उन्होंने हमारे लोगों को कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया, लेकिन कोयला खदानों और केंद्र के स्वामित्व वाले कोल इंडिया व ईसीएल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में आतंक फैला रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा सीमावर्ती इलाकों में बेगुनाह लोगों को मारा जा रहा है। केंद्र इन घटनाओं की जांच के लिए यहां केंद्रीय टीम क्यों नहीं भेजी जाती। केंद्र सरकार तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ दुर्भावना फैला रही है। पार्टी व सरकार की छवि को भ्रष्ट दिखाने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जनता ही भाजपा को सबक सिखाएगी।

Related Articles

Back to top button