ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कार पार्क करने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, 2 घायल

दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके के यमुना विहार सी-9 में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस दौरान कारोबारी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल और उनके बेटे सचिन को गोली लग गई. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके के यमुना विहार से सामने आया है. बताया जा रहा है वीरेंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से वापस अपने घर के पास बनी पार्किंग में कार को खड़ी करना चाहते थे, लेकिन पास के ही रहने वाले व्यक्ति की कार बीच मे खड़ी थी. कार क हटाने के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

इसके बाद अग्रवाल के पड़ोसी ने अपने किरायेदारों के साथ मिलकर अचानक अग्रवाल फैमिली पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस दौरान विरेंद्र कुमार अग्रवाल के सीने में गोली लगी. वहीं उनके बेटे सचिन कुमार अग्रवाल के भी गोली लगी है, जिनको पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं परिवार ने अपना बचाव करते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया अपना बचाव करते हुए बदमाश को पीट डाला और पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं अचानक हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Related Articles

Back to top button