ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विकास यात्रा में बह रही नल-जल की धार 

भोपाल । प्रदेश में 5 फ़रवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राएँ जन-सेवा का नया पर्याय बन गयी हैं। इस दौरान मंत्रियों, जन-प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जहाँ एक ओर विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है, वहीं आमजन से चर्चा कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के भी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जल जीवन मिशन की विकास योजनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इंदौर ज़िले में यात्रा के 11 दिन में 62 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से 100 ग्रामों की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है।
विकास यात्रा के दौरान इंदौर के देपालपुर विकासखंड में 7 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से 15 ग्राम, सांवेर विकासखंड में 35 करोड़ 94 लाख रूपये की लागत से 48 ग्राम और डॉ. अम्बेडकर नगर विकासखंड में 18 करोड़ 70 लाख रूपये लागत से 37 ग्राम में नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इंदौर ज़िले में अब तक 1 लाख 87 हज़ार 316 घर में नल से जल पहुँचाया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 94 हज़ार 140 घरों का 96.49 प्रतिशत है। इंदौर की 80 पंचायतें शत प्रतिशत हर-घर जल स्टेटस के लिए रिपोर्ट कर चुकी हैं। इसमें से 30 पंचायतों को प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। इसी प्रकार 252 ग्राम हर-घर जल स्टेटस के लिए रिपोर्ट कर चुके हैं, जिनमें से 129 ग्राम को प्रमाणित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर पहले ही देश एवं प्रदेश का पहला हर घर नल जल प्रमाणित जिला बन चुका है।

Related Articles

Back to top button