ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल का उमा-महेश शृंगार, युगल रूप के दर्शन कर धन्य हुए भक्त

उज्जैन ।   ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र महोत्सव के सातवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का उमा-महेश रूप में शृंगार किया गया। भगवान महाकाल के माता पार्वती संग युगल रूप के दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। शुक्रवार को भगवान महाकाल शिवतांडव रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। शिवनवरात्र की परंपरा अनुसार सुबह आठ बजे पुजारियों ने कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्ववर महादेव का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद सुबह नौ बजे गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना का विशेष अनुक्रम शुरू हुआ। दोपहर एक बजे भोग आरती तथा दोपहर तीन बजे संध्या पूजा की गई। शाम को 50 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्‍या में भक्‍तों का महाकाल दर्शन के लिए आने का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्‍न प्रदेशों से श्रद्धालु इन दिनों भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उज्‍जैन पहुंच रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button