ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दो दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान,राहत के नहीं आसार

दिल्ली । आसमान साफ होने और तेज धूप से मौसम फिर गर्म होने लगा है। स्थिति यह है कि दो दिन में ही अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम के साथ- साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी कई दिन तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा। बुधवार को दिन भर तेज धूप रही।अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 33 से 79 प्रतिशत रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।रविवार तक यह क्रमश: 30 और 12 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर के लोगों ने साफ हवा में ली सांस : मौसम की मेहरबानी और तेज हवा से दिल्ली- एनसीआर में बुधवार को भी प्रदूषण से राहत रही। हालांकि, एयर इंडेक्स के अंकों में कुछ वृद्धि जरूर हुई, लेकिन श्रेणी ‘मध्यम’ ही बनी रही।सफर इंडिया की मानें तो बृहस्पतिवार को एयर इंडेक्स ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 190 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को यह 132 था।

24 घंटे के भीतर इसमें 58 अंकों की वृद्धि हो गई। दिल्ली का पीएम 2.5 भी 66 यानी ‘सामान्य’ श्रेणी में रिकार्ड किया गया।दूसरी तरफ एनसीआर के शहरों की वायु गुणवत्ता में भी सुधार बना रहा। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 148, गाजियाबाद का 151, ग्रेटर नोएडा का 155, गुरुग्राम का 178 और नोएडा का 158 रिकार्ड किया गया। सभी जगह की हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में ही दर्ज की गई। सफर इंडिया का कहना है कि हवा की रफ्तार थमने से वायु प्रदूषण के दोबारा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button