ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिल्ली-मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस बिफरी

नई दिल्ली    बीबीसी के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे किया जा रहा है। पिछले दिनों बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसको लेकर देश में विवाद की स्थिति बनी थी। इस पर राजनीति भी हुई थी। इसी बीच, मंगलवार को सूचना मिली की आयकर विभाग की टीम दिल्ली के 12 खंभा स्थित बीबीसी के दफ्तर पर पहुंची है। 10 से 12 अधिकारियों ने छापा मारा। कार्रवाई जारी है। कहा जा रहा है कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ ही पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। इनकम टैक्स विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीबीसी को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद ही सर्वे की कार्रवाई की गई है।

छापेमारी पर BBC की प्रतिक्रिया

बीबीसी ने पुष्टि कर दी है कि उनके दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर टीम पहुंची है। अधिकारियों की संख्या 40 से 50 बताई गई है। इसके साथ ही बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मैसेज किया है कि वे आज ऑफिस ना आएं और घर से ही काम करें। कंपनी का कहना है कि इस कार्रवाई से न्यूज रूम प्रभावित नहीं हुआ है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया बीबीसी पर छापेमारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीबीसी का सच कहने की कीमत चुकाना पड़ रही है।

भाजपा ने राजनीति करने वालों पर उठाए सवाल

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीबीसी के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बताया कि किस तरह बीबीसी की रिपोर्टिंग भारत के खिलाफ रही है और किस तरह कांग्रेस हर उस व्यक्ति और संस्था के साथ खड़ी नजर आती है, जो भारत के खिलाफ होता है।

Related Articles

Back to top button