ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। जिले में 5 नए कॉलेजों में सारे नियमों को ताक पर रखकर गुपचुप तरीके से हुई नियुक्तियां न विज्ञप्ति निकाली न सूचना दी सीधे साक्षात्कार कैसे मिला इनको अधिकार ?

मुरैना। जिला कलेक्टर को बिना जानकारी दिए ही कर दी नियुक्तियां जिला कलेक्टर ने माना गंभीर है मामला शासन की यह निर्देश एक पद पर भी नियुक्ति करनी है तो बकायदा विज्ञप्ति प्रकाशित की जाए, विभाग के वेबसाइट कॉलेज के पोर्टल पर सूचना डाली जाए जिले में पांच नवीन कॉलेजों में लीड कॉलेज द्वारा कलेक्टर महोदय को जानकारी दिए बिना ही कर दी कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित मामला प्रकाश में आया है, जिला कलेक्टर पदेन अध्यक्ष होता है, सरकारी कॉलेजों में कोई भी गतिविधि होने से पूर्व कलेक्टर के संज्ञान में होना चाहिए जो कि न्याय संगत होता है और पारदर्शिता रहती है लेकिन कलेक्टर की गरिमा को ना समझते हुए लीड कॉलेज में कर्मचारी की नियुक्ति कर दी कुछ को तो जॉइनिंग भी दे दी गई। जिला मुरैना के दिमनी, रजौधा में जुलाई 2022 और रिठौरा, कैलारस एवं बानमोर में वर्ष 2018 में शासकीय कॉलेज खोले गए थे, सरकार ने कॉलेज तो खोल दिए लिपिकीय संवंर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति अब हो सकी है, स्थाई प्रधानाध्यापक ना रखकर अतिथि विद्वानों के सहारे अध्यापन का कार्य संपन्न कराया जा रहा है। इन *पदों पर की गई नियुक्तियां:-* प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, माली, चौकीदार, भृत्य आदि पदों के लिए करीबन 90 लोगों की भर्ती की गई है, पिछले दो दिन से जॉइनिंग के लिए कुछ लोग, कन्या महाविद्यालय के चक्कर भी लगा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि इस पूरे मामले में बाबू की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। *इस पूरे मामले की जानकारी लेने और देने के लिए कमिश्नर महोदय सहित अन्य अधिकारियों को फोन लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button