ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिस देश में जन्‍मे प्रभु श्रीराम, वहां रामचरितमानस को जलाना दुर्भाग्‍यपूर्ण

छिंदवाड़ा ।   प्रख्‍यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर इन दिनों छिंदवाड़ा में हैं। बुधवार को उन्‍होंने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्‍होंने विभिन्‍न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्‍यक्‍त की। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि जिस देश में भगवान राम का जन्म हुआ, उस देश में रामचरितमानस को जलाया जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है। इसके बाद किसी ने इसका विरोध नहीं किया, वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया जो पूरी तरह मुस्लिम देश है, वहां आज भी किसी बच्चे के जन्म पर रामायण का पाठ किया जाता है। आखिर हम कब तक सहते रहेंगे, पहले मुगलों ने जुल्म किए, फिर अंग्रेजों ने और फिर आजादी के बाद काले अंग्रेजों ने जुल्म किए। अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतिहास में भी सही जानकारी नहीं दी गई, जिस आक्रांता अकबर ने लूटपाट मचाई, वो महान हो गया।

वेब सीरीज में परोस रहे फूहड़ता, सरकार प्रतिबंध लगाए

देवकीनंदन ठाकुर ने ओटीटी प्‍लेटफार्म पर वेब सीरीज के बढ़ते चलन को लेकर भी ऐतराज जताया और सरकार से इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि वेब सीरीज के नाम पर जो फूहड़ता परोसी जा रही है, उसे तत्काल प्रतिबंधित कर देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वेब सीरीज में जिस प्रकार का कंटेट परोसा जा रहा है, उससे परिवार में रिश्ते खत्म हो रहे हैं। बहन, भाई, चाचा, भतीजी हर रिश्ते को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि सनातन धर्म के संदर्भ में किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में वो छिंदवाड़ा से 17 फरवरी को सनातन यात्रा निकाल रहे हैं। ये यात्रा छिंदवाड़ा के बाद 2024 तक पूरे देश में निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button