ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सागर में पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को कहे आपत्तिजनक शब्द, मंत्री-मुख्यमंत्री का चापलूस बताया

सागर। जिले के मकरोनिया क्षेत्र में हुए जग्गू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कलेक्टर दीपक आर्य के खिलाफ अपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ बोलते उन्हें मंत्री व मुख्यमंत्री का चापलूस बताया। चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुरेंद्र चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आजीविका मिशन के ठेके हो रहे हैं, आगनबाड़ी के ठेके हो रहे हैं। ये कलेक्टर  मंत्री-मुख्यमंत्री का चापलूस बताया (आपत्तिजनक शब्द) है। ये कहता है कि इसको ठेका दो, उसको ठेका दो। कोई कलेक्टर मुख्यमंत्री-मंत्रियों की चापलूसी करने लगेगा। ये किस नियम में लिखा है। किस कानून में लिखा है। विकास यात्राएं चलाते हो। विधायकों की परामर्शी यात्राएं निकाली जाएंगी। तुम्हारे पिताजी देंगे क्या पैसा। सरकार के खजाने से जाता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलवान बब्बा मंदिर से हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। यहां उन्होंने जग्गू हत्याकांड के आरोपित व भाजपा से निष्काषित नेता मिश्रीचंद गुप्ता सहित उनके भाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के कारोबारियों और अपराधियों का बोलबाला है। जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है। किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा व बीमा राशि का वितरण किसानों को नहीं हुआ। छावनी कैंट क्षेत्र के किसान व आमजन अपने हकों से वंचित हैं। इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे, निधि जैन, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद थे। इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य को काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Back to top button