ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

हार्दिक पांड्या और नताशा आज लेंगे उदयपुर में सात फेरे..

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को उदयपुर में वैलेंटाइन डे के अवसर पर भव्य समारोह में शादी करने वाले हैं। अब उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें परिवार के साथ उदयपुर के लिए रवाना होते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की उदयपुर में 14 फरवरी को शादी है। दोनों ने सन 2020 में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्तस्य है। अब सभी को राजस्थान के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां नताशा स्टेनकोविक ने ब्लैक कलर का टॉप और मैचिंग पैंट पहन रखी थी। वहीं, हार्दिक पांड्या ने ऑल ब्लैक लुक अपना रखा था। दोनों को नताशा के परिवार के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। वह भी साथ नजर आ रहे हैं।

खबरों के अनुसार, कपल ने 3 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वे भव्य अंदाज में शादी करना चाहते थे। इसे लेकर सभी बहुत उत्साहित है। शादी की रस्म की शुरुआत 13 फरवरी से होगी और यह 16 फरवरी तक चलने वाली है। इसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होने हैं। वहीं इसकी तैयारियां पिछले 1 साल से चल रही थी। दोनों अब शादी कर रहे है।हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है।हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। वहीं, नताशा स्टेनकोविक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी है। दोनों ने दुबई में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। दोनों का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद है। नताशा ने कई फिल्मों में गाने पर डांस भी किया है।

 

Related Articles

Back to top button