ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

आप सरकार अगस्त से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की तैयारी

चंडीगढ़ | पंजाब की आप सरकार इस साल महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की गारंटी को पूरा करने जा रही है। मार्च के पहले हफ्ते में पेश किए जाने वाले भगवंत मान सरकार के पहले नियमित बजट में इस योजना के लिए प्रावथान कर दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2023-24 के बजट में इसके लिए 12000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का फैसला ले लिया गया है। इस साल अगस्त माह से यह योजना लागू हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सूबे में 18 वर्ष से ऊपर विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की गारंटी दी थी, ताकि महिलाएं अपनी इच्छा से खर्च कर सकें और घरेलू महिलाओं को आर्थिक मदद भी मिल सके।हालांकि सरकार के कार्यकाल के 10 माह बीत जाने के बाद भी यह योजना लागू नहीं हो सकी, जिसे लेकर सरकार को विपक्ष की आलोचना भी झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी पंजाब के सूत्रों के अनुसार पिछले साल से ही सरकार ने अपने स्तर पर इस योजना की तैयारी करते हुए जिलेवार पात्र महिलाओं का डाटा जुटा लिया है, अंतिम रूप देने के बाद अगस्त 2023 से योजना लागू हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भगवंत मान सरकार ने मार्च 2022 में शपथ ग्रहण करने के बाद वित्त वर्ष की बाकी बची अवधि के लिए बजट जारी किया था। इसके तहत सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी क्लीनिक, शहीद सैनिकों व पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मदद, एक विधायक एक पेंशन की गारंटियां पूरी करने और पहले 10 माह के कार्यकाल में 26000 सरकारी नौकरियां देने के साथ, जनता को दी अहम गारंटियां पूरी करने का दावा किया है। राज्य सरकार अब नए बजट में महिलाओं संबंधी गारंटी पूरी करेगी।

उधर, वित्त विभाग से यह भी जानकारी मिली है कि चुनावी गारंटी के विपरीत राज्य सरकार उक्त योजना को लागू करते समय, ऐसी महिलाएं जो बिजनेस या नौकरी में हैं और आयकरदाता हैं उन्हें इस योजना से बाहर रख सकती है। बाकी सभी महिलाओं और युवतियों को इस योजना में शामिल रखा जाएगा और एक हजार रुपये की राशि संबंधित महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगी।योजना का क्रियान्वयन सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जरिये होगा। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में इस समय 1.02 करोड़ महिला वोटर हैं, यानि इन महिलाओं की बहुत बड़ी संख्या इस योजना का हिस्सा होंगी।

 

Related Articles

Back to top button