ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बीजापुर में सर्चिंग के दौरान CRPF जवानों ने 3 किलो IED बम किया निष्क्रिय

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए शिव मंदिर मार्ग की पगडंडी पर ही आईईडी प्लांट कर दिया। समय रहते पता चलने पर जवानों ने रविवार को उसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। बरामद किया गया विस्फोटक तीन किलों का था। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि उसूर ब्लाक के सीतापुर और आवापल्ली के बीच रविवार को रोड ओपनिंग पर सीआरपीएफ 196 बटालियन व  जिलाबल के जवान निकले थे। इस दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे सीतापुर कैंप से कुछ दूरी पर शिवमंदिर से करीब 50 मीटर दूर पगडंडी मार्ग पर 3 किलो वजनी एक आईईडी बरामद किया गया।

सूचना मिलने पर बीजापुर बम स्क्वॉड दस्ता मौके पर पहुंच गए। बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से बम को डिफ्यूज कर दिया हैं। इससे जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फिर पानी फिर गया हैं।

 

Related Articles

Back to top button