ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 आम आदमी की जेब पर तगड़ा झटका

भोपाल । एफएमसीजी उत्पादों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। एक साल में साबुन, बिस्किट, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल सहित अन्य सामान के दामों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। कारोबारियों की मानें तो उत्पादन में कच्चे माल के साथ लेबर व दूसरे खर्च बढऩे का असर इन उत्पादों पर देखने को मिल रहा है। ये तेजी अभी थमेगी नहीं, इसमें आगे भी उठाव देखने को मिल सकता है। एफएमसीजी उत्पादों के विक्रेताओं ने बताते कि जब-जब नया माल आता है तो पता चलता है कि दामों में बढ़ोतरी हुई है या वजन घटाया गया है। कुछ कंपनियां कीमत बढ़ाने के बजाय मात्रा कम कर रही हैं। चूंकि ये उत्पाद आम आदमी की जरूरत हैं, ऐसे में महंगा होने के बाद भी उन्हें खरीदना पड़ रहा है।

कितना बढ़ गए हैं दाम
महंगाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है किजो नमकीन पैकेट 400 ग्राम का पहले 95 रुपए में मिलता था वह अब 105 रुपए रूपए में मिल रहा है। वहीं बिस्किट पैकेट 750 ग्राम पहले -95 रुपए, अब-110 रुपए, हेयर ऑयल 200 ग्राम पहले 72 रुपए अब 85 रुपए, टूथपेस्ट 200 ग्राम पहले 95 रुपए अब 110 रुपए, वॉशिंग पाउडर 500 ग्राम पहले 65 रुपए अब 72 रुपए, नहाने का साबुन 100 ग्राम पहले 20 रुपए अब 25 रुपए, नूडल्स पैकेट 65 ग्राम पहले 12 रुपए अब 14 रुपए, नूडलस 6 पीस पैकेट पहले 72 रुपए अब 84 रुपए में मिल रहा है।

दाम नहीं बढ़ाए तो वजन कम कर दिया
बाजार में बने रहने के लिए कुछ एफएमसीजी कंपनियों ने उत्पाद के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन उनके द्वारा बडी चतुराई से वजन में कटौती कर दी है। जैसे 10 रुपए कीमत वाला 160 ग्राम का कपड़े धोने का साबुन अब 140 ग्राम का हो गया है। 10 रुपए का 40-42 ग्राम का चिप्स का पैकेट अब 25 ग्राम का रह गया है। 5 रुपए कीमत का 90 ग्राम का बिस्किट का पैकेट अब 55 ग्राम का हो गया है।

Related Articles

Back to top button